HIL Delhi Recruitment 2019: HIL, दिल्ली ने आईटी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, हिंदी ऑफिसर और कमर्शियल एंड अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक तथा पात्र अभ्यर्थी रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 21 दिन के भीतर यानी 27 दिसंबर 2019 तक निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं


महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 21 दिनों के भीतर (यानी 27 दिसंबर 2019)

रिक्ति विवरण:
पद का नाम:  पदों की संख्या
कुल रिक्तियां- 06 पद
इंजीनियर इलेक्ट्रिकल - 01 पद
इंजीनियर (आईटी) - 01 पद
हिंदी ऑफिसर - 01 पद
ऑफिसर (कमर्शियल) - 01 पद
ऑफिसर (एकाउंट्स) - 02 पद

पात्रता मानदण्ड:
शैक्षणिक योग्यता:
इंजीनियर (आईटी)- कंप्यूटर साइंस में बी टेक/बीई/आईटी के साथ दो साल का अनुभव या एमसीए के साथ प्रासंगिक क्षेत्र में 2 साल का अनुभव.

हिंदी ऑफिसर - डिग्री लेवल पर एक सब्जेक्ट के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री या डिग्री स्तर पर एक सब्जेक्ट के रूप में हिंदी के साथ इंग्लिश में मास्टर डिग्री या डिग्री स्तर पर सब्जेक्ट के रूप में हिंदी और अंग्रेजी के साथ किसी भी विषय में मास्टर डिग्री.

ऑफिसर (कमर्शियल) - इंजीनियरिंग में स्नातक (मैकेनिकल /केमिकल को प्राथमिकता) के साथ रेस्पोंसेबल कैपेसिटी से मटेरियल डिपार्टमेंट में दो साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस.

ऑफिसर (एकाउंट्स) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए (फाइनेंस) के साथ एक साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन लाइन एग्जीक्यूटिव वर्क एक्सपीरियंस, एसएपी में वर्किंग एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

आयु सीमा (31 अक्टूबर 2019 तक):
इंजीनियर इलेक्ट्रिकल - अधिकतम 32 वर्ष
इंजीनियर (आईटी) - अधिकतम 32 वर्ष
हिंदी ऑफिसर - अधिकतम 32 वर्ष
ऑफिसर (कमर्शियल) - अधिकतम 32 वर्ष
ऑफिसर (एकाउंट्स) - अधिकतम 32 वर्ष
नोट- सरकारी मानकों के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट.

HIL दिल्ली भर्ती 2019 के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन और/या चयन निकाय द्वारा आयोजित किए जा रहे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्क:
यूआर/ओबीसी के लिए - 590 रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए - शून्य (छूट)
भुगतान का तरीका: HIL  (इंडिया) लिमिटेड के फेवर में डिमांड ड्राफ्ट नई दिल्ली में देय.

आवेदन कैसे करें:
इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र को संगठन की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ ''डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआरएंडए), HIL  (इंडिया) लिमिटेड, रसयानी, डिस्ट्रिक्ट - रायगढ़ - 410207 महाराष्ट्र को भेज सकते हैं. जबकि ऑफिसर (कमर्शियल) के पद के लिए आवेदन "जनरल मैनेजर (एचआर एंड एडमिरल), HIL  (इंडिया) लिमिटेड, स्कोप कॉम्प्लेक्स, कोर-6, दूसरी मंजिल, 7, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003'' के पते पर जमा किया जा सकता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 21 दिन के भीतर यानी 27 दिसंबर 2019 तक है.
ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें

Comments